भुसावल रेल मंडल द्वारा 16 से 30 सितंबर 2021 तक मनाया जा रहा है स्‍वच्‍छता पखवाड़ा, कल दिलाई गई स्वच्छता की शपथ | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल रेल मंडल द्वारा 16 से 30 सितंबर 2021 तक मनाया जा रहा है स्‍वच्‍छता पखवाड़ा, कल दिलाई गई स्वच्छता की शपथ | New India Times

भुसावल मंडल में दिनांक 16 से 30 सितम्‍बर तक चलने वाले स्‍वच्‍छता पखवाडे की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक एस.एस. केडिया द्वारा गुरुवार को सुबह 11:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई. कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मोहित मंडलेकर द्वारा किया गया था. इस शपथ कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन एन. पाटिल, सभी शाखा अधिकारी ओर कर्मचारीगण उपस्थित थे. हेरिटेज गैलरी में मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) तथा यांत्रिक विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. भुसावल मंडल के सभी स्टेशनो पर इस स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. देवलाली स्टेशन पर यात्रियों तथा कर्मचारियों को कागज़ से बनी थैली बाटी गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article