पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के प्रयासों से महाराष्ट्र से बसों का शुरू हुआ आवागमन | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के प्रयासों से महाराष्ट्र से बसों का शुरू हुआ आवागमन | New India Times

किसी संवैधानिक पद पर पदस्थ नहीं होने के बावजूद भी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता होने के नाते अपना अहम मुकाम रखती हैं, इसी के चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंदसिंह राजपूत से प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने पत्र प्रेषित एवं चर्चा कर महाराष्ट्र राज्य में आवागमन हेतु बसों को प्रारंभ किए जाने की बात कही थी। फलस्वरूप 2 सितंबर 2021 से महाराष्ट्र से बसों का आवागमन आरंभ हो गया है। इसके लिए श्रीमती चिटनिस ने जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया वहीं बस संचालकों ने श्रीमती चिटनिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रेषित पत्र में कहा था कि बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगा होने से व्यापार व अन्य सभी वस्तुओं के साथ ही पब्लिक आवागमन काफी संख्या में होता है। बुरहानपुर जिले की संस्कृति भी लगभग महाराष्ट्र संस्कृति पर ही आधारित है। बुरहानपुर जिला वर्तमान में कोरोना मुक्त जिला है। यहां पर किसी प्रकार के कोरोना संबंधी केस नहीं हैं। बुरहानपुर से महाराष्ट्र के जलगांव, बुलढाना, अमरावती जिले की सीमाएं लगी हैं, उक्त जिलों में बुरहानपुर की लगभग 200 बसें पूर्व में नियमित रूप से संचालित होती रही हैं। बसों पर कार्यरत ड्राईवर, कंडेक्टर तथा अन्य लोगों के साथ ही बस मालिक उक्त व्यवसाय पर निर्भर हैं। बसें लगभग एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ी हैं, जिससे बस मालिकों को परमिट, फिटनेस, बीमा, लोन किश्त का पैसा नहीं निकलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस मालिक एवं उन पर आश्रित सभी कर्मचारी तथा मजदूरों को आर्थिक परेशानी हो रही है।
श्रीमती चिटनिस ने बस संचालकों एवं इससे जुड़े लोगों की आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों को दृष्टीगत रखते हुए महाराष्ट्र में बस संचालन करने की अनुमति प्रदान किए जाने की बात कही थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.