ताला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

ताला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मैहर जिले के ताला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा की टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण:

मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 17.12.2025 को ताला थाना क्षेत्र के निवासी फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना ताला में अपराध क्रमांक 379/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता को बरामद किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि गोविंद यादव निवासी धौसड़ा ने अपने साथियों पिंटू पाव और बंटा कोल के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और उसे महाराष्ट्र ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m), 65(1), 127(4), 351(3), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(wi), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

फरार आरोपियों गोविंद यादव, पिंटू पाव और बंटा कोल की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 06.03.2026 को पुलिस ने सहयोगी आरोपी अजीत कुमार उर्फ बाबू उर्फ बंटा रावत, पिता स्व. अमरनाथ रावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धौसड़ा थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP19 ZQ 6041 भी जब्त कर ली है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

अजीत कुमार उर्फ बाबू उर्फ बंटा रावत, पिता स्व. अमरनाथ रावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धौसड़ा थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)

जब्त सामग्री:

एक पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP19 ZQ 6041

सराहनीय भूमिका:

निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा (थाना प्रभारी ताला), उप निरीक्षक आर.बी. अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक समयलाल ठाकुरिया, सहायक उप निरीक्षक रामावतार रावत, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, चालक प्रधान आरक्षक भरत केसरी, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा, आरक्षक संतोष द्विवेदी एवं आरक्षक विवेक मिश्रा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.