पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ के नेतृत्व में ब्लॉक नालछा जिला धार में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया गया कि 31 मार्च 2018 से संविदा प्रेरक शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। नव साक्षर भारत अभियान के तहत बेरोजगार प्रेरकों को पुन: इस योजना में वापस लिया जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 26 अगस्त को महिला प्रेरक साथी मुख्यमंत्री महोदय को राखी बांधकर सेवा बहाली की मांग करेंगे।
इस अवसर पर श्रीमती शारदा सोलंकी प्रदेश संगठन मंत्री व जिला संगठन कोषाध्यक्ष गोपाल कटारे व ब्लॉक अध्यक्ष, रमा मावी, श्रवण चौहान, सुशीला वसुनिया व ब्लॉक पदाधिकारी समस्त प्रेरक साथी मौजूद रहे।
