संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सामूहिक राष्टगान में पूनम खन्ना हुईं शामिल | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सामूहिक राष्टगान में पूनम खन्ना हुईं शामिल | New India Times

स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अवसर पर दिल्ली में आयोजित सामूहिक राष्टगान में वरणगांव की पूनम खन्ना ने ऑनलाइन शामिल हो कर भुसावल तहसील का नाम रौशन किया है. संस्कृति मंत्रालय द्वारा देश भर से 15 अगस्त स्वतंत्र भारत की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अवसर भारत के सभी राज्यों से ऑनलाइन के माध्यम से 100 लोगों का चयन किया गया था. जिसमें पूनम खन्ना समूह में शामिल होकर एक साथ मिलकर सामूहिक राष्टगान को गया और देश के लिए 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव में अपना योगदान दिया. बता दें कि वरणगांव की पूनम खन्ना सामाजिक कार्यकर्ता संजय खन्ना की धर्म पत्नी हैं और वह भी शहर के सामाजिक विविध गतिविधियों में सदैव अग्रसर रहती हैं. श्रीमती खन्ना द्वारा संस्कृति मंत्रालय के ऑनलाइन कार्यक्रम में उपस्थिति पर शहर के लोगों से बधाई के संदेश मिल रहे हैं.

By nit