मदरसों में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कार्यक्रम में तिरंगी साड़ी में नजर आईं नेत्री गौरी शर्मा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मदरसों में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कार्यक्रम में तिरंगी साड़ी में नजर आईं नेत्री गौरी शर्मा | New India Times

पूरे देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी आजादी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर अलग उत्साह नजर आया, यहाँ गंगा जमुनी तहजीब की मजबूत विरासत भी दिखाई दी। शहर में जहाँ कई जगह आयोजन हुए तो वहीं मदरसों में भी आजादी का जश्न पूरे जोशो व उत्सहा के साथ मनाया गया।

मदरसों में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कार्यक्रम में तिरंगी साड़ी में नजर आईं नेत्री गौरी शर्मा | New India Times

वहीं शहर में मध्य स्थित गुलमोहर मार्केट में मदरसा असहाबे सुफ्फा एजुकेशन सोसायटी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया. जहां कुरान की तिलावत के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।
वहीं संचालक अधिवक्ता मोहम्मद फैजान उस्मानी ने शानदार अंदाज में की. पूर्व निगमाध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने झंडा फहराया। इस अवसर पर वह खास अंदाज में तिरंगी साड़ी में नजर आईं जिसको उन्होंने स्पेशल 15 अगस्त के लिए तैयार करवाई थी।

उन्होंने कहा कि तिरंगे कलर की साड़ी पहन कर लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की है कि देश की आन बान शान तिरंगा है। जिसको उन्होंने शायराना अंदाज़ में जाहिर करते हुए कहा कि…”मेरे देश नमन है तुझको मैं
मरूं तो तिरंगा कफ़न हो मेरा”.

कार्यक्रम मे
मदरसा एसहाबे सुफफा एजुकेशन सोसयटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल बासित साहब ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ देश भक्ति की भावना जगाए रखना है साथ ही देश को आज़ादी दिलाने में मुस्लिम के योगदान को जन जन तक पहचान है।

मदसरे के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, तफज्जुल हुसैन, मुलायमवाला,लॉयन्स क्लब अध्यक्ष आसिफ शेख ,मुशर्रफ़ खान,फहीम हाशमी, कमलेश शाह, सैयद फारुख, आलम अंसारी शेख सरुख आदी गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.