यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा बाड़ी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर पहलावत के नेतृत्व में सीबीईओ दाऊदयाल शर्मा का राजस्थान की शान पगड़ी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इनके साथ ही एसीबीईओ रामकुमार मीणा जी, आरपी अशोक शर्मा जी, आर पी राजन सिंह मीणा जी का भी साफा व माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। नवनियुक्त सीबीईओ बाड़ी दाऊ दयाल शर्मा जी ने कहा शिक्षक संगठनों की मांगों को सुना जाएगा और वाजिब मांगों का निराकरण किया जाएगा। शिक्षकों को जिले की रैंकिंग बढ़ाने के लिए अपने विद्यालय के ऑनलाइन कार्य को समय पर करने के लिए निर्देशित किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा और ब्लॉक प्रवक्ता विनोद प्रजापति ने बताया कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से पद खाली चल रहे थे। जिससे विभिन्न प्रकार की समस्याओं के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही थी। अब खाली पदों पर पदस्थापन भरे जाने से शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान संभव हो सकेगा।ब्लॉक संरक्षक राजीव परमार ने नवनियुक्त सीबीईओ दाऊदयाल शर्मा से राजस्थान शिक्षक संघ युवा की जय शिक्षा, जय शिक्षक और जय समाज की अवधारणा को बताया।इस दौरान जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष प्रभाव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर पहलावत, ब्लॉक प्रवक्ता विनोद प्रजापति, ब्लॉक संरक्षक राजीव परमार, जनक राजपूत, दिनेश कुशवाह, मेघ सिंह, पवन शर्मा, कन्हैया बैरवा, कमलेश शर्मा, कैलाश चंद्र चाहर, दुलीचंद, बजरंग लाल, जितेंद्र सिंह, आमिर खान, देवेंद्र शर्मा, दीपक, तेजवीर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
