मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रचनात्मक संस्था ”संकल्प” के तत्वावधान में खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में काकोरी कांड दिवस पर देश के महानायकों अमर शहीद पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिड़ी को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
पुलिस परेड बैंड की ओजपूर्ण ध्वनि के मध्य जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एसडीएम सदर दशरथ कुमार, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती समेत ”संकल्प” संस्था के संस्थापक डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी, कवि डॉ इन्दु अजनबी, करुणेश अवस्थी, जीसी मिश्र, अजय गुप्ता, पद्मा गुप्ता, अरुण दीक्षित, शिल्पी गुप्ता, गीता पाण्डेय, ओएन सक्सेना, तेजवीर गुप्ता, मनमोहन त्रिपाठी, दिनेश कुमार समेत अनेक गणमान्य जनों ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

