मप्र के बालाघाट और इंदौर जिले में कर्ज से परेशान दो किसानों ने की आत्महत्या, लाश सड़क पर रखकर किया गया प्रदर्शन | New India Times

आशा रेकवार, भोपाल, NIT;​मप्र के बालाघाट और इंदौर जिले में कर्ज से परेशान दो किसानों ने की आत्महत्या, लाश सड़क पर रखकर किया गया प्रदर्शन | New India Timesमध्यप्रदेश के बालाघाट और इंदौर जिले में कर्ज से परेशान होकर एक ही दिन में दो किसनों ने आत्महत्या कर ली। 

मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट जिला के भरवेली थाना के जागपुर ग्राम निवासी डालचंद लिल्हारे नामक एक किसान जो  विगत 2 दिनों से गायब था, उसे आज घर के आगन में बहोश पडा देखकर परिवार के लोग हतप्रभ रह गये। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रह था तो रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।

मृतक के पूत्र प्रकाश लिल्हारे के अनुसार मृतक पर 31 मार्च 2015 की स्थिति में 2 लाख 42 हजार 208 रूपये सिडिकेंट बैंक तथा जरेरा सोसायटी का 1 लाख रूपये का कर्ज था।  इस बात को लेकर मृृतक परेशान रहता था।

पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन लाश का अंतिम संस्कार के लिये गांव ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में आवलाझरी के पास रास्ते में शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजन पूरा कर्ज माफ करने एवं मृतक के पूत्र को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी।

कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और स्वीकार किया की मृतक पर बैंक का कर्ज था। उन्होंने मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के आदेश दिये हैं।

इंदौर में भी किसान ने जहर पीकर दी जान

इंदौर के धार रोड पर गांधी नगर थाना क्षेत्र के धरनावदा गांव में एक किसान ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के मुताबिक किसान कर्ज से परेशान था। इस दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी उसके घर पहुंच गए।

By nit