पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मप्र के आह्वान पर 8 वें दिन अर्द्धनग्न होकर किया गया प्रर्दशन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मप्र के आह्वान पर 8 वें दिन अर्द्धनग्न होकर किया गया प्रर्दशन | New India Times

संयुक्त मोर्चा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आह्वान पर अधिकारी/कर्मचारी दिनांक 22/07/2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 29/07/2021 को 8 वें दिन भी अपने मांगों के समर्थन में उनकी काम बन्द कलम बन्द हडताल जारी रही। विकास खण्ड तिरला के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
उक्त अनिश्चितकालीन हडताल पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में की जा रही है। इस हडताल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत आने वाले 18 विभाग इसमें शामिल हो रहे हैं।
आन्दोलन के इस क्रम में आज दिनांक 29/07/2021 को जनपद मुख्यालयों पर कर्मचारियों द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इन प्रदर्शन के बावजुद भी यही कुभंकरणीय नींद में सौ रही सरकार की नींद नहीं खुली तो यह प्रदर्शन मांगों के पुर्ण नहीं होने तक निरंतर जारी रहेगी।
उक्त आन्दोलन में कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है।
आंदोलन में समस्त 18 विभाग के कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.