कीचड़ व दलदल में तब्दील हिंगलाज मंदिर पहुंच मार्ग, हिंदू सेना ने मोहन कॉलरी प्रबंधक को पत्र लिखकर जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत कोयला परिवहन ठप्प करने की दी चेतावनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कीचड़ व दलदल में तब्दील हिंगलाज मंदिर पहुंच मार्ग, हिंदू सेना ने मोहन कॉलरी प्रबंधक को पत्र लिखकर जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत कोयला परिवहन ठप्प करने की दी चेतावनी | New India Times

हिंदू सेना के जिला सह- संयोजक अक्षय सिंह सेंगर ने लिखा प्रबंधक को पत्र लिखकर मां हिंगलाज मंदिर पहुंच मार्ग मे सुधार एवं कोल स्टाक की जगह में असामाजिक तत्वों की भीड़ पर रोक लगान की मांग की है. प्रबंधक द्वारा ओपन कास्ट चलाने के लिए तोड़ा गया मां हिंगलाज मंदिर पहुंच मार्ग जिसकी वजह से कीचड़ और दलदल में तब्दील हुआ मार्ग एवं वैकल्पिक मार्ग बनाने के बावजूद अभी तक नहीं सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया. ओपन कास्ट फेस 04 के कोयले भंडारण स्थल पर असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है जिनके आपसी विवाद की वजह से कोई घटना घट सकती है साथ ही इनकी वजह से सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है. हिंदू सेना ने 01 सप्ताह के अंदर सड़क का डामरीकरण प्रारंभ करवाने एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हटवाने की मांग रखी है नहीं तो कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी दी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.