राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतगर्त अनुविभागीय अधिकारी ने ली ब्लाक अधिकारियों की बैठक | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतगर्त अनुविभागीय अधिकारी ने ली ब्लाक अधिकारियों की बैठक | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के सभाकक्ष में अभिसरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बीएमओ डॉ अर्चना शरण से पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई. वहीं परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती लीना घोष द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत कुपोषित बच्चों का सामुदायिक स्तर पर प्रबंधन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, उनके स्वास्थ्य जांच हेतु शिविरों का आयोजन किया जाता है एवं चिन्हीत अति गम्भीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जा रहा है. बैठक में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आरोग्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया. पंचवटी से पोषण कार्यक्रम अंतगर्त उद्यानिकी विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों एवं कुपोषित बच्चों के परिवारों को मुनगा निम्बू आदि के पेड़ उपलब्ध कराने हेतु कहा गया. पूर्ण रूप से बन चुके केंद्रों को हैंडओवर करने के लिये निर्देशित किया गया. अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हर आंगनवाड़ी केंद्र में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया एवं शोख पिट निर्माण पर जोर दिया गया ताकि अनावश्यक पानी की बर्बादी न हो एवं पानी सरंक्षित किया जा सके. बैठक के दौरान प्राचार्य नेहरू कॉलेज, खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, कृषि SDO प्रांजल राय, वसीम खान आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.