लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बोदवड़ तालुका के लोनवाड़ी गांव में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बोदवड़ तालुका के लोनवाड़ी में जिला परिषद स्कूल के परिसर में दस पेड़ लगाया गए है और उन सभी पेड़ों के रख रखाव की जिम्मेदारी भी ली गई. इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रफुल्ल पाटिल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सावले की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में दस अशोक के पेड़ लगाए गए. पेड़ ग्राम पंचायत सदस्य, शाला समिति अध्यक्ष तथा जिला परिषद शाला के शिक्षक कर्मचारियों द्वारा किया गया. वृक्षारोपण के अवसर पर मराठी शाला के प्रधानाध्यापक पारधी सर, उपशिक्षक चौधरी सर, सुखाडे मॅडम, उर्दु शाला के प्रधानाध्यापक रिजवान सर, जामठी आरोग्य केद्र की टीम अंगणवाडी सेविका आशा सेविका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. बता दे की दो साल पहले लोनवाड़ी में जब महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक बोदवड़ के महासचिव मजहर मुख्तार शाह जब उर्दू शाला में कार्यरत थे तब शाला के मैदान में काफी सारे पेड़ लगवाए थे जो आज साएदार घने दरख़्त हो गए है.
