अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के कहलगांव में जनता दल यू का कहलगांव प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने ओर नीतीश कुमार के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 में दिवंगत परिवारों को सरकारी लाभ पहुंच सके इसके लिए प्रखंड जदयू पूर्ण प्रयास करेगी। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जनता दल यूनाइटेड का कार्यालय कहलगांव प्रखंड में ही हो।
बैठक में प्रदेश सचिव नीरज मंडल, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के लोकसभा प्रभारी गौतम शर्मा, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिन्हा, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार, सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जाहिद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोo अशफाक, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह और नरेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा बैठक में महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा प्रभारी पुष्प लता उपाध्याय और नेहा यादव, कहलगांव जदयू के मुख्य प्रवक्ता राजेश सिंह, मनीष चौधरी, फजिर अंसारी, मिथुन कुमार, छात्र नेता नीतीश कुमार सहित जदयू के कई लोग शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल ने किया।
