ईद मिलन व सम्मान समारोह में जताया गया प्रशासन का आभार, हैदर कुरैशी बने झांसी मंडल अध्यक्ष | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

ईद मिलन व सम्मान समारोह में जताया गया प्रशासन का आभार, हैदर कुरैशी बने झांसी मंडल अध्यक्ष | New India Times

ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश सामाजिक संस्था द्वारा जमील अहमद कुरैशी के निवास पर ईद मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया. झांसी जमीयतुल कुरैश के सरपरस्त चौधरी नफीस कुरेशी, सूफी सलीम उल्लाह नौसे मियां कुरैशी, जमील अहमद कुरैशी ने ईद मिलन समारोह में सभी को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी और कहा कि ऐसे त्यौहार कौमी एकता भाईचारे के प्रतीक हैं, हमें ऐसे ईद मिलन समारोह हमेशा करना चाहिए जो कौमी एकता को बढ़ावा देते हैं.

ईद मिलन व सम्मान समारोह में जताया गया प्रशासन का आभार, हैदर कुरैशी बने झांसी मंडल अध्यक्ष | New India Times

ईद मिलन व सम्मान समारोह में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश यूथ विंग के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर चौधरी हैदर कुरैशी साहब को पगड़ी बांधकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया. मोहम्मद कलाम कुरेशी साहब राष्ट्रीय महासचिव ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश का भी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया. मोहम्मद कलाम कुरैशी ने कहा कि मैं पगड़ी की लाज रखूंगा, कुरैश समाज पर हो रहे जुल्म अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा, मुझे कितना भी समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना पड़े मैं संघर्ष करता रहूंगा, एहसानमंद हूं जिन्होंने हरदम मुझे सम्मान दिया और अपनों से भी बढ़कर चाहा. जमील अहमद कुरैशी ने कहा कि कुरेशा समाज को संगठित होकर राजनीतिक दलों में अपनी भागीदारी निभाना होगी. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हमारे वोटों से विधायक और सांसद चुने जाते हैं, उत्तर प्रदेश में हमारा वोट परसेंट ज्यादा है फिर भी हमारे साथ घोर अन्याय किया जाता है, अब हम भी बराबर की हिस्सेदारी लेकर रहेंगे. ईद मिलन समारोह में चौधरी साहिबान जमीयतुल कुरैश के जिम्मेदारों का भी स्वागत सम्मान किया. ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश सामाजिक संस्था ने ईद उल अजहा में प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन का आभार जताया. ईद मिलन सम्मान समारोह के दौरान इकराम कुरैशी, छोटू कुरेशी, नल वाले अनीस कुरैशी, इकबाल हुसैन कुरैशी, सम्मी कुरैशी, मकबूल कुरैशी, पप्पू कुरैशी, नाना कुरैशी, सगीर कुरैशी, अली अहमद कुरेशी, शानू कुरैशी, नूर मोहम्मद कुरेशी, असलम कुरैशी, बाबू कुरैशी, चौधरी रईस कुरैशी, बबलू आजाद कुरैशी, समद हाशमी, यूनुस अल्वी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद आबिद रजा कुरैशी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.