साबिर खान, भिवानी/गुरूग्राम (हरियाणा), NIT:

शंकर ढाणी निवासी अखिल भारतीय भीम सेना की महिला कार्यकर्ता प्रियंका और प्रीति का विवाह सिवाच निवासी अमरपाल और इंद्रपाल से हुई। इस दौरान नवविवाहित वर-वधू ने सामाजिक मिसाल पेश करते हुए पौधारोपण करके अपने नए जीवन की शुरुआत की। दोनों नव विवाहित जोड़ों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों नव विवाहित जोड़ों ने बताया कि भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर की सामाजिक मुहिम को वे भीम सेना के माध्यम से आगे बढ़ाते रहेंगे।
इस दौरान भिवानी जिला अध्यक्ष प्रदीप बारवास, टिंकू चोपड़ा कुड़ल, महिला भीम सेना भिवानी जिला अध्यक्ष पूजा, भिवानी महिला भीम सेना जिला प्रभारी आरती देवी, तोशाम हल्का अध्यक्ष सुनील, धर्मेंद्र पहलवान गांव पाछड़ी, सूरजभान भाखड़ा सरपंच, भिवानी जिला प्रभारी कुलदीप दिनोद, मंजीत आसलवास, सोमबीर गोलागढ़ आदि भीम सैनिक मौजूद रहे।
