बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का माला पहनाकर किया गया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का माला पहनाकर किया गया स्वागत | New India Times

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के आगमन पर धौलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया और साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया. इसके बाद स्टेशन से राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल बाड़ी के लिए रवाना हो गए. राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मचकुण्ड धाम पर बैठक ली गई. बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी एवं मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश शर्मा जी रहे हैं बैठक में जिला संयोजक मनोज सोनी द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का भगवा वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. जिला सह संयोजक राम शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल से धौलपुर के मचकुण्ड धाम को कृष्णा सर्किट हैं शामिल करने को लेकर चलाई जा रही मुहिम को सम्मुख रखा जिस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा बताया कि वैसे तो मैं मूल रूप से धौलपुर का निवासी हूं लेकिन आज मचकुण्ड धाम को देखकर मन मोहित हो गया हैं साथ ही इस पावन धरा को क्रष्णा सर्किट में राजस्थान सरकार और भारत सरकार को जरूर शामिल करना चाहिए इसके लिए विश्व हिंदू परिषद पूरा प्रयास करेगा. बैठक में महेश राजावत नगर सयोंजक नरेश प्रजापति शुभम रविन्द्र विजेंद्र दीपक नवल वीरू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article