महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल और बैलगाड़ी रैली | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल और बैलगाड़ी रैली | New India Times

भुसावल तालुका के शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया था. सब से पहले डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तथा ताजुद्दीन बाबा दरगाह पर माल्यार्पण किया गया और साइकिल रैली की शुरुवात यावल रोड से की गई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश और  संदीप पाटिल के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष रवींद्र निकम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुन्नवर खान, पूर्व विधायक नीलकंठ फालक, प्रदेश संयोजक भगवान मेधे, प्रदेश महासचिव मुफ्ती हारून एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के आदेशानुसार. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया गया. इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष संतोष साल्वे, विलास खरात, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सुनील जावरे, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष सलीम गवली, महिला नगर अध्यक्ष यास्मीन बी. शेख तनवीर, राम अवतार, रघुनाथ चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जेबी कोटजा, सागर कुरैशी, दुर्गा बाई सोनावने, जिला महिला उपाध्यक्ष रानी खरात बालू सपकाले, विनोद पवार, ईमान ठेकेदार हामिद शेख, शहर उपाध्यक्ष सुजाता सपकाले, हमीद गवली, रमजान खाटिक, इसाक चौधरी, जानी गवली, वसीम शेख, शाहनवाज सलीम गवली, नासिक खान, कुरैशी शरीफ शाह, भीमराव वाघ, मुकुंद टेलर, शैलेश अहिरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बोदवड में कांग्रेस का निषेध रैली का आयोजन
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले सात वर्षों के दौरान महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेल आवश्यक वस्तुओं के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं. जिला अध्यक्ष संदीप पाटिल के आदेश से और पूर्व जिलाध्यक्ष उदय पाटिल के नेतृत्व में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर चौक से मलकापुर रोड तक पेट्रोल पम्प तक साइकिल तथा बैलगाड़ी रैली को निकाला गया. इस अवसर पर विनोद मायकर डॉ.एसएस पाटिल, पुंजाजी पाटिल, नाना पाटिल, महबूब शेख, मुजफ्फर शाह सुभाष देवकर, परमेश्वर टीकारे, सुभाष पालवे, विजयसिंह पाटिल, विजय पाटिल, भीकू शेठ, भीका घोगरे, विनोद नकोद, भगवान पाटिल एनगांव के नितिन जंगले आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
फोटो लाइन: भुसावल और बोदवड तहसील मे केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध कांग्रेस पदाधिकारी ने की महंगाई के खिलाफ साइकिल और बैलगाड़ी पे रैली निकाली.

By nit