दोंडाईचा व्यापारी एसोसिएशन ने भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

दोंडाईचा व्यापारी एसोसिएशन ने भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

दोंडाईचा व्यापारी एसोसिएशन ने सोनगिर पुलिस के कर्मियों पर गोवंश यातायात करने के एवज में रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर लगाएं हैं. व्यापारियों ने घूसखोर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

धुले जिला पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित को ज्ञापन सौंप कर कृषि उपज मंडी के अंतर्गत व्यापारी एसोसिएशन दोंडाईचा ने ज्ञापित किया है कि धुलिया के मंगल बाजार से कृषि उपज मंडी के लाइसेंस धारी व्यापारी कृषि उपयोग के लिए बैलों की खरीद फरोख्त कर गोवंश बैलों की बिक्री करने वाहनों से परिवहन करते हैं ऐसे में धुले जिले की सोनगिर पुलिस थाना में तैनात पुलिस कर्मी और अधिकारी अवैध तरीके से वाहनों को रोककर रुपये की मांग करते हैं, जबकि उनके पास बैलों को परिवहन करने का लाइसेंस अनुज्ञप्ति होने के बावजूद परेशान कर घूस की मांग की जाती है, ऐसे पुलिसकर्मी चव्हाण भदाणे और अतुल पाटील वाहनों से गोवंश बैलों को उतारकर भूखा प्यासा रखते हैं. जांच के नाम पर उनकी शूटिंग की हुई गौशाला में भेजने की धमकी देते हैं और रिश्वत की मांग करते हैं. ऐसे भ्रष्ट कर्मियों और थाना प्रभारी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और जांच करने की मांग बेल व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की है.

जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते समय चतुर जिभाऊ पाटील, जितेंद्र भाईदास परदेश, सुकलाल बाबुराव, फकिरा साहेबराव परदेशी, विजय निंबा चौधरी और संजय शामराव धनगर समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे.

By nit