2 वर्ष बाद प्रारंभ हुई पातालकोट-दिल्ली ट्रेन, यात्रियों में दिखी उत्सुकता | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

2 वर्ष बाद प्रारंभ हुई पातालकोट-दिल्ली ट्रेन, यात्रियों में दिखी उत्सुकता | New India Times

जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नं.04623 पातालकोट स्पेशल (CWA-FZR) में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को मेगाफोन द्वारा अनाउंस कर जागरुकता अभियान चलाया कि कोई भी यात्री चलती ट्रेन में यात्रा न करें एवं पायदान पर बैठकर यात्रा ना करें यह कानूनन अपराध है पायदान पर यात्रा करने से गाड़ी से गिरकर आपकी जान जाने की संभावना रहती है।
चलती ट्रेन को अनावश्यक रूप से खतरे की जंजीर ना खींचे (एसीपी) ना करें यह कानूनन अपराध है। ₹1000/ तक आर्थिक दंड या 06 माह तक की सजा हो सकती है।
कोरोना काल महामारी में मास्क लगाएं, मुह-नाक को ढक कर रखें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें। बाहरी व्यक्तियों से खाने-पीने की चीजें ना खरीदें उसमें नशीला पदार्थ हो सकता है, आपकी जान माल को खतरा हो सकता है।

By nit