कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए मास्क के साथ सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा पालन: कलेक्टर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए मास्क के साथ सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा पालन: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में ग्रुप के सदस्यों की महती भूमिका है। इसके लिए ग्रुप सदस्यगण विभिन्न माध्यमों से लोगों को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और हाथों को सेनेटाईज करने की समझाईश दें और प्रेरित भी करें।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की समीक्षा की। समीक्षा उपरांत एनआईसी दतिया के वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कक्ष में कलेक्टर ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर को रोकने हेतु लोगों को सर्तक एवं सजग करने के साथ सावधानी वरतने की सलाह दें। इसके लिए हमें लोगों में सख्ती के साथ मास्क का उपयोग कराना होगा। मास्क का उपयोग न करने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर अर्थ दण्ड़ की कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जिले में संचालित रोको- टोको अभियान को और प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करना है। इस कार्य में भी सदस्यों का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार उनके दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव हेतु स्लोगन लिखी टी-शर्ट भी दें जिससे ग्राहक भी स्लोगन पढ़कर कोरोना के प्रति सर्तक हो सकें। इसी प्रकार प्रत्येक दुकान पर कोरोना की तीसरी लहर से बचने हेतु बैनर भी लगाये जाएं। कलेक्टर ने सदस्यों से कहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना के कारण अथवा अन्य कारणों से मृत्यु हो चुके हैं उन बच्चों को चिन्हित कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करें।
कलेक्टर श्री कुमार ने सदस्यों के माध्यम से कहा कि लोगों को समझाईश देें कि भीड-भाड़ वाले बड़े आयोजन न करें। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदाय किए जा रहे निःशुल्क खाद्यान वितरण में भी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों का भी सहयोग लिया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हेतु चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण कर जानकारी हासिल कर सुझाव दे सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article