पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग, दिये दिशा-निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग, दिये दिशा-निर्देश | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज दिनांक 05.07.2021 को पुलिस लाइन के सभागार में जिले के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने एवं जिले में चले आ रहे पेडिंग मुकदमों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 5 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक स्थायी वारंटियों सहित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुरु हुए विशेष अभियान के लिए ग्राम, थाना, जिला व जिले से बाहर के वांछित अपराधियों की सूचियां तैयार कर आपसी समन्वय से अधिक से अधिक वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं. थानेवार लंबित प्रकरणों, गैर जमानती वारंट, समन तामील, मर्ग, कायमी, गिरफ्तारी, महिला अत्याचार संबंधी अपराध आदि की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में एक वर्ष से अधिक लम्बित प्रकरणों, धारा 173(8) सीआरपीसी में लम्बित प्रकरणों, 304 बी सीआरपीसी, पोक्सो एक्ट व हत्या के लम्बित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए. इस दौरान बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र के बारे में चर्चा कर अहम निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में एससी/एससटी अत्याचार से जुड़े मामलो, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, थाना इलाकों के अन्तर्गत राजपासा एक्ट के दायरें में आने वाले अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही कराने, थानों पर बन रहे स्वागत कक्षों को जल्द से जल्द शुरू करवाने एवं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना क्षेत्रों में समय-समय पर वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने के आदेश दिए है।अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रवेन्द्र महला, वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां मनोज गुप्ता, वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ विजय कुमार सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी बाबूलाल मीणा, अपराध सहायक विजय सिंह सहित जिले के समस्त थानाधिकारी गण उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article