अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले में आज सोमवार को राजद अध्यक्ष कहलगांव बासुकीनाथ यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के रूप धूम-धाम से में मनाया गया।
कहलगांव के छौपाल टोला में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया उसके बाद केक काटा गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित लोगों ने किया।
इस अवसर पर कहलगांव राजद अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपना 25 वर्ष पूरा करने पर खुशी और फख़्र महसूस कर रही है। कहलगांव राजद अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि, राष्ट्रीय जनता दल गरीब शोषित पिछड़ों एवं अकलियतओं के लिए आदरणीय लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में लड़ाई लड़ते रही है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पार्टी आज भी अपना जनाधार नहीं खोई एवं सत्ता में नहीं रहने के बावजूद भी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है।
इस अवसर पर राजद के तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रुप से अखिलेश यादव, पवन कुमार भारती, अशोक राम, हिमांशु सिन्हा, सुबोध पासवान, मो० रिजवान, राजकुमार यादव, चंदन यादव, विभास यादव, गोपाल यादव, अवनीश कुमार, धनंजय यादव, रामचंद्र यादव, मो० फखरुद्दीन, मो० वसीम, संजय कुमार भूतेष, योगेश कुमार, सीटू कुमार, दमन कुमार, उदय यादव, लालू यादव, पंचायत समिति सदस्य सुरेश यादव, मृत्युंजय कुमार, प्रेम पांडेय एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
