पेयजल के संबंध में कलेक्टर द्वारा डैम का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (यूपी), NIT:

पेयजल के संबंध में कलेक्टर द्वारा डैम का किया गया निरीक्षण | New India Times

पेयजल के संबंध में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा धरमपुरी स्थित डैम का निरीक्षण किया गया।

यहां पर कलेक्टर मिश्रा द्वारा डैम में पानी संगृहीत करने की जानकारी पीएचई विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों से ली गई एवं मुख्य नगरपालिका अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे पेयजल व्यवस्था के संबंध में कार्ययोजना का एक प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करें साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस. डोडिया को निर्देश दिये की पीएचई विभाग एवं नगरपालिका दोनों आपस में समन्वय कर पेयजल व्यवस्था कार्ययोजना के लिये एक माह तक साथ-साथ कार्य करें एवं यहां पर कोई दुर्घटना घटित न हो इसके लिये सुरक्षा के पुख्ता इतजाम किये जावे एवं यहां पर बिना अनुमति किसी व्यक्ति या पशुओं को न आने दिया जाए और डैम के आस-पास साफ-सफाई भी होती रहे।

जिससे पानी स्वच्छ व साफ रहे। इसके पश्चात कलेक्टर मिश्रा द्वारा किशनपुरी स्थित वाटर प्लांट का भी निरीक्षण किया गया एवं यहां पर कलेक्टर मिश्रा द्वारा पानी फिल्टर, ओवर फिल्टर किये जा रहे कार्य भी देखा।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अध्यक्ष मन्नू बेन डोडियार, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन प्रवीण कुमार खरत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस. डोडिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article