बीकानेर रियासत के सेनापति वीर जगराम को बलिदान दिवस पर किया नमन, बीकानेर की आंन बान शान के प्रतीक थे वीर जगराम जी | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT​बीकानेर रियासत के सेनापति वीर जगराम को बलिदान दिवस पर किया नमन, बीकानेर की आंन बान शान के प्रतीक थे वीर जगराम जी | New India Timesजूनागढ़ किले के भीतर स्थित बीकानेर रियासत की आन बान शांन के प्रतीक वीर सेनापति जगराम दास जी राजपुरोहित के आज 277 वें बलिदान दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शरुआत वीर जगराम जी के स्मार्क पर पूर्ण विधी विधान से पूजा अर्चना से हुई, जिसमें पंडित सोहन लाल उपाध्याय के सानिध्य में राजपुरोहित समाज के गणमान्य बंधुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं और पूजा अर्चना की गई।​बीकानेर रियासत के सेनापति वीर जगराम को बलिदान दिवस पर किया नमन, बीकानेर की आंन बान शान के प्रतीक थे वीर जगराम जी | New India Timesवहीं इस अवसर पर अयोजित वीर जगराम जी पुष्पांजलि सभा का आयोजन जूनागढ़ के त्रहिपोलिया में हुआ जिसमें शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता संवित श्री सोमगिरी जी महाराज, डॉ अग्रवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

स्वामी जी ने वीर जगराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की अद्भुत पराक्रमी निष्ठा की मिशाल थे वीर जगराम जी जिन्होंने मात्र 22 साल की युवा अवस्था में बीकानेर रियासत की सेना की बागडोर संभाली और बीकानेर की आन बान शांन के लिये अपने प्राण न्योछावर कर बीकानेर की रक्षा की और आज उनका समाज यह गौरव दिवस मनाकर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है।
आज के समाहरोह में सैकड़ों की संख्या में राजपुरोहित समाज के लोगों और नारी शक्ति ने भाग लिया। वहीं गुमान सिंह देशलसर, भवानी सिंह घेनड़ी, किशोर सिंह, हजारी सिंह किशनसर, राजू सिंह रासीसर, स्वरूप सिंह मनणा,महेश सिंह देशलसर, कैलाश बापेउ, हरी सिंह राजगरु, उम्मेद सिंह, जगदीस सिंह सहित समाज के गणमान्य बंधू उपस्थित रहे और नरपत सिंह देशलसर, दुर्गादत्त देशलसर के नेतृत्व में युवाओं ने सेवा कार्यो में सक्रियर्ता से सभी को प्रसाद ग्रहण करवाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.