कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिए सख्त निर्देश, 2 दिन में नामांतरण प्रकरणों का करें निराकरण | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिए सख्त निर्देश, 2 दिन में नामांतरण प्रकरणों का करें निराकरण | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा शिकायतों का संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले की रैंकिंग में सकारात्मक सुधार हो सके।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन और सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विभाग में 80 प्रतिशत से कम शिकायतों का निराकरण स्वीकार्य नहीं होगा। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आगामी दो दिवस में नामांतरण प्रकरणों का युद्ध स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने नामांतरण, बंटवारा, समग्र ई-केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री तथा कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के कृषि एवं कृषि आधारित बिंदुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत क्लस्टर-वाइज शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण करने को कहा।

कलेक्टर श्री सिंह ने समग्र आईडी के डुप्लीकेशन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण, वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दावों एवं आपत्तियों के निराकरण तथा वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने के कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री अंकुर मेश्राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.