राजस्थान में सचिन पायलट समर्थक व गहलोत खेमे के असंतुष्ट विधायक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के बाहर हो सकते हैं इकट्ठा | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में सचिन पायलट समर्थक व गहलोत खेमे के असंतुष्ट विधायक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के बाहर हो सकते हैं इकट्ठा | New India Times

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों से दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान द्वारा वार्ता करने के बाद राजस्थान में सचिन पायलट समर्थक विधायकों के तीन चार दिन से सक्रिय होने के साथ गुप्त सूचनाओं के बाद गहलोत समर्थकों ने पायलट समर्थक व अपने खेमे के असंतुष्ट विधायकों पर विशेष नजर रखने लगे हैं।
पायलट समर्थक विधायकों की एक साल से सुनवाई नहीं होने से उनके अंदर आक्रोश पनपता नजर आ रहा है। इस प्रकरण में पंजाब मामले ने आग में घी डालने का काम किया है। गहलोत खेमे के कुछ विधायक भी अब पायलट के संपर्क में बताये जा रहे हैं। इन विधायकों ने प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार इससे पहले पायलट समर्थक विधायक शुक्रवार को राजेश पायलट की बरसी के बहाने आपस में मिल कर रणनीति बना चुके हैं। ये सभी असंतुष्ट विधायक प्रदेश से बाहर जाकर डेरा जमा सकते हैं। ऐसी सूचना मिलने के बाद गहलोत के कान खड़े हो गये हैं। मुख्यमंत्री के विश्वसनीय शांति धारीवाल, रघु शर्मा, महेंद्र चोधरी, लालचन्द कटारिया सहित कुछ विधायक अपने खेमे के व पायलट समर्थक विधायकों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।वहीं पायलट समर्थक विधायक रमेश व मुरारी मीणा एवं वेदप्रकाश सोलंकी अपना कुनबा बढाने में लगे हुये हैं।
कुल मिलाकर यह है कि प्रियंका गांधी की उपस्थिति में एक समझौते के तहत पायलट समर्थक विधायकों के एक साल पहले कांग्रेस कैम्प में वापस आने के बावजूद किसी तरह से सकारात्मक कदम अभी तक नहीं उठने से वो आहत हैं। अगले कुछ दिनों में वो सभी असंतुष्ट विधायक राजस्थान के बाहर जमा होकर कैम्प कर सकते हैं। वहीं इनको रोकने की खातिर गहलोत प्रदेश की सीमाओं को बंद करने की घोषणा कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.