जन अभियान परिषद के कोराना वालेंटयर्स घर-घर जाकर वैक्सीनेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व फेस मास्क का उपयोग करे लिए किया प्रेरित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जन अभियान परिषद के कोराना वालेंटयर्स घर-घर जाकर वैक्सीनेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व फेस मास्क का उपयोग करे लिए किया प्रेरित | New India Times

जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए गांव-गांव में घूम घूम कर लोगों को रोको- टोको अभियान के द्वारा मास्क लगाना, 2 गज की दूरी बनाए रखना, वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है. उसी कड़ी में जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स द्वारा धार जिले के बदनावर तहसील के ग्राम कानवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर उनको समझाएं दी गई है, कि हम सभी को मिलकर इस कोरोना महामारी को पूरी तरह से हमारे गांव, जिले, राज्य, देश से समाप्त करना है तो हम सबको मिलकर यह प्रयास करना होगा और कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी अनिवार्य है, मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है।

जन अभियान परिषद के कोराना वालेंटयर्स घर-घर जाकर वैक्सीनेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व फेस मास्क का उपयोग करे लिए किया प्रेरित | New India Times

बैठक समाप्त होने के बाद कोरोना वॉलिंटियर सुपरवाइजर, कार्यकर्ता सहायिका गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को प्रेरित किया कि 18+ से 44 वर्ष के सभी महिला पुरुषों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा रहा है वह भी निःशुल्क, पहले डोज के 84 दिन बाद दूसरा डोज लगाई जाएगा और अगर जिसको भी वैक्सीन का टीका लग चुका है, उनको अगर बुखार या हाथ मे दर्द जेसी समस्या आती है तो डरे नहीं घबरायें नहीं वैक्सीन लगाने के बाद दो-तीन दिन तक इसका असर रहता है और ज्यादा दर्द होता है तो हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर को जरूर बताएं, और जिनको वैक्सीन का टीका लग चुका है उन महिला पुरुषों को पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमें कोई प्रॉब्लम नहीं है मात्र एक या 2 दिन हमें बुखार आया, हल्का सा दर्द हुआ, बाकी हम स्वस्थ हैं हमें लगभग एक महीना हो गया है हम स्वस्थ हैं. सरकार द्वारा चलाई जा रही वैक्सीनेशन की पहल को अंजाम देना बहुत जरूरी है तभी हमारा देश कोरोना से सुरक्षित हो पाएगा और कहा गया कि 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी जब तक की कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाए समझाईश देते हुए शामिल हुए जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स बालाराम चौहान, जसवंत परिहार, चंचल नाहर, महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक यशोदा देवड़ा मेड़म, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती योगिता सोलंकी, श्रीमती मधुबाला सोलंकी, श्रीमती पुष्पा नाहर और भी कई कार्यकर्ता सहायिका शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.