शिक्षक संघ तिरला के चाणक्य परिवार द्वारा एसडीएम को सौंपा गया 61 हजार रुपए सहायता राशि का चेक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शिक्षक संघ तिरला के चाणक्य परिवार द्वारा एसडीएम को सौंपा गया 61 हजार रुपए सहायता राशि का चेक | New India Times

कोरोना महामारी में सेवा का भाव लिए ब्लॉक तिरला के शिक्षकों का संगठन चाणक्य परिवार जो शैक्षणिक कार्य एवं सेवा कार्य के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। इस परिवार के सदस्य राकेश मुकाती द्वारा बताया गया कि इस सेवा कार्य के परिवार के संरक्षक योगेंद्र पांडेय एवं हेमंत प्रजापति ने जब ग्रुप पर अपने विचार रखे तो सभी सदस्यों के द्वारा सहमति देते हुए इस नेक कार्य करने की इच्छा जाहिर की गई और कुछ ही समय में सभी सहयोगी शिक्षक साथियों के द्वारा 61 हजार रुपए की राशि इकट्ठी कर दी गयी तथा आज एकत्र हुई इस राशि को जिला रोगी कल्याण समिति धार को चेक के माध्यम से एसडीएम मैडम को भेंट की गयी।
राशि देते समय कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए चाणक्य परिवार के संरक्षक योगेंद्र पांडेय, हेमन्त प्रजापति, प्रमोद बैरागी, प्रमोद पांडेय एवं दीपक चौहान उपस्थित रहे।

यह जानकारी शिक्षक राकेश मुकाती बोधवाड़ा के द्वारा दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.