चोरों ने पार किए लाखों के गहने और जमीनी कागजात | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अम्बेडकरनगर (यूपी), NIT:

चोरों ने पार किए लाखों के गहने और जमीनी कागजात | New India Times

अरविंद कुमार सिंह उर्फ बंगाली पुत्र पतिराज सिंह निवासी थाना भीटी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की 7 जून 2021 कि देर रात घर में घुसकर ताला तोडकर 80 हजार रुपये, एक कान की झुमकी, दो गले की सीकड़, तीन अंगूठी, 5 जोड़ी पायल और बॉक्स में रखे हुए पासबुक, खतौनी जैसे तमाम कागजात सहित सभी सामान चोर उठा ले गए। सुबह जब घर के लोगों को पता चला तब थाने पर फोन करके सूचना दी गई। पुलिस की खोजबीन से पता चला कि घर से करीब 500 मीटर दूर बॉक्स चोरों ने इत्मीनान से चोरी कर फरार हुए। बक्से के सारे सामान बिखरे पड़े हुए थे। अरविंद कुमार सिंह उर्फ बंगाली को शंका है की भोलू सिंह पुत्र अरविंद सिंह, आकाश प्रताप सिंह पुत्र आनंद, निवासी थाना अहिरौली, राज सिंह पुत्र हरीशचंद्र सिंह, युवराज निषाद पुत्र रमेश निषाद आदि लोगों ने लूटपाट किया है। इस संबंध में पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि पूछताछ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.