अधिकारियों की लापरवाही के कारण पीडब्ल्यूडी के रोड़ का काम पडा़ हुआ है अधूरा, आवागमन करने वालों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधिकारियों की लापरवाही के कारण पीडब्ल्यूडी के रोड़ का काम पडा़ हुआ है अधूरा, आवागमन करने वालों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना | New India Times

अधिकारियों की लापरवाही के कारण पीडब्ल्यूडी के रोड़ का काम अधूरा पडा़ हुआ है जिससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उच्च अधिकारियों को इस मामले को संज्ञान में लेकर निराकरण करने की आवश्यकता है जिससे कि ग्राम वासियों की समस्या का निराकरण हो सके।

जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार को कार्य दिया गया था जिसके बाद पेटी पर काम दूसरे ठेकेदार को दिलवा दिया गया जिसका भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार सहित ग्राम वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. एक साइड का रोड बनवा कर जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है. देखने में आ रहा है कि पूर्व में भी लगातार पीडब्ल्यूडी की लापरवाही की सुर्खियां नगर में चर्चित थी जिसके बाद जैसे तैसे कार्य प्रारंभ हुआ था लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार अधूरा निर्माण कार्य से किसी प्रकार की जनहानि होने का डर बना हुआ रहता है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.