रेलवे समस्याओं को लेकर जनरल मैनेजर से मिल कर डॉ. आसिफ शेख ने की समस्याओं के निराकरण की मांग | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

रेलवे समस्याओं को लेकर जनरल मैनेजर से मिल कर डॉ. आसिफ शेख ने की समस्याओं के निराकरण की मांग | New India Times

रेलवे समस्याओं को लेकर पुर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व पुर्व मनपा विरोधी पक्ष नेता व महाराष्ट्र एनसीपी लीडर डॉ आसिफ शेख ने वेस्टर्न रेलवे मैनेजर आलोक कंसल से मुलाकत करके निवेदन दिया और विस्तृतरूप से चर्चा की। गौरतलब है कि भाईंदर वेस्ट के रेलवे खाडी पर पिछले कई सालों से हिंदु रीतिरीवाज के मुताबिक मृत व्यक्तियों के परिवारजनों द्वारा दशक्रिया विधी की जा रही थी लेकिन वेस्टर्न रेलवे द्वारा इस धार्मिक विधी पर रोक लगाई गई है जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है। भाईंदर वेस्ट की रेलवे खाडी पर दशक्रिया विधी पर रोक लगने से अब भाईंदर वेस्ट के लेगों को भाईंदर ईस्ट में काफी दुर तक समय पैसा व शक्ती खर्च करके जाना पडता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। जनता की इस धार्मिक विधी की समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र एनसीपी नेता पुर्व राज्यमंत्री दर्जा व मनपा विरोधी पक्ष नेता डॅा आसिफ शेख ने इस महत्वपुर्ण धार्मिक व भावनिक विषय को लेकर सीधे वेस्टर्न रेलवे के जनरल मेनेजर आलोक कंसल से मुलाकत करके चर्चा की और भाईंदर वेस्ट के रेलवे खाडी मृतक परिवारजनों पर दशक्रिया विधी पर रेलवे द्वारा लगाई रोक हटाकर फिर से दशक्रिया विधी करने के लिए परमिशन देने की गुजारीश की है। इस अवसर पर आसिफ शेख ने रेलवे के जनरल मेनेजर से मीरा भाईंदर की अन्य रेलवे समस्या व विषयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की।जिसपर जनरल मेनेजर श्री कंसल ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस संदर्भ में कार्यवाही करके लोगों को राहत देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article