बुलढाणा शहर पुलिस की कार्रवाई में शराब सहित 3 लाख 20 हजार का माल जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​बुलढाणा शहर पुलिस की कार्रवाई में शराब सहित 3 लाख 20 हजार का माल जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार | New India Timesसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी मुख्य मार्गों से सटी शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं तथा इस नियम में ना बैठने वाली जो शराब की दुकानें चल रही हैं वहां से अन्य स्थानों पर शराब की तस्करी करते हुए शराब के काले कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कल रात शहर पुलिस ने रायपुर मार्ग पर नाकाबंदी कर के एक टाटा सोमु को पकड़ा जिसमें से 21 बॉक्स देसी शराब के बरामद हूए हैं जबकि पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर है। इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब व टाटा सोमु सहित कुल 3 लाख 19 हज़ार 6 सौ रुपए का माल जप्त किया है।​

बुलढाणा शहर पुलिस की कार्रवाई में शराब सहित 3 लाख 20 हजार का माल जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार | New India Timesबुलढाणा तहसील अंतर्गत ग्राम रायपुर से अवैध रूप से शराब बुलढाणा की दिशा में लाए जाने की गुप्त जानकारी मिलने के बाद बुलढाणा एसपी शशिकुमार मीणा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी बी.बी. महामुनि के मार्गदर्शन व शहर थानेदार अंबादास हिवाले के नेतृत्व में  पीएसआई मुकंद देशमुख व पुलिस कर्मी सरदार बेग, मनोज नाफड़े, अमोल शेजोल ने बुलढाणा-रायपुर मार्ग पर रात में ग्राम नान्द्रकोली के पास नाकाबंदी की तब रायपुर की दिशा से आ रही लाल रंग की टाटा सूमो क्र.एमएच-41 सी 1448 को रोक कर जब तलाशी ली तो उसमें देसी शराब के 21 बॉक्स मिले, जिसकी कीमत 69 हज़ार 6 सौ तथा जब्त की गई सोमु की कीमत 2 लाख 50 हज़ार इस प्रकार कुल 3 लाख 19 हज़ार 6 सौ रुपए का माल ज़ब्त कर आरोपी राजू दीपक बड़गे (46) और सिद्धार्थ विठ्ठल निकालजे (29) दोनों निवासी किन्होंला को गिरफ्तार कर बुलढाणा शहर थाने में शराब बंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article