पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
छपारा नगर में ब्रिटिश शासन काल में बने भगवान के मंदिर जो वर्तमान में जर्जर हो चुके हैं, उनकी रिपेरिंग के लिये एक ऐसा भक्त मिल गया है जिसने भगवान के दरबारों की दुर्दशा की सुध ली है।
अनिल जी सनातन धर्म सभा के उपाध्यक्ष पद पर हैं ह आपने सुनारी वार्ड के बैनगंगा तट पर ब्रिटिश शासन काल के दौरान बने शिव मंदिर जिसमें हजारो भक्त माथा टेकने यहां आते हैं, समय बीतने के साथ यह मंदिर जीर्ण-क्षीर्ण हो गया था जिसकी रिपेरिंग के लिये आगे आ कर शिवमंदिर पर स्वयं के द्वारा हजारों रूपये खर्च कर मंदिर की रिपेरिंग करवा कर कलर करवा दिया है। ऐसी अनोखी पहल से आशीष सोनी, सोहन कश्यप, सुनील गोयल प्रभावित हुये।
उसके बाद भक्ती की भावना भक्तों मे जागृत हो गयी। एक बाद एक भक्त भगवान की भक्ति में जुटकर राशी एकत्रित कर इस मंदिर की रिपेरिंग मे सहयोग कर रहा है इतना ही नहीं छपारा नगर में जो मंदिर जर्जर हो गये हैं उनको भी एक एक कर रिपेरिंग करने की ठानी है। अनिल अग्रवाल ने भक्तों से निवेदन किया है कि नगर में मंदिर की संख्या बहुत है, जो भी भक्त नये मंदिर का निर्माण की सोचकर भक्ति भावना दिखाना चाहता है तो वह मंदिर निर्माण न करें और पुराने मंदिरों की रिपेरिंग कर सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकता है।
