अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत कोरोना महामारी से लड़ने हेतु कोविड L-2 अस्पताल जो 50 बेड का है, उसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है जिसका कल 16 मई को दोपहर 1 बजे माननीय विधायक डुमरियागंज उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल में निम्न सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं…
(१) इसमें बच्चों, वृद्ध तथा दिव्यांग जनों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं साथ ही सामान्य वार्ड भी बनाए गए हैं। कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है।
(२) दवा, पीपी किट आदि की व्यवस्था तथा कर्मचारियों की नियुक्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा आज कर दी जाएगी। इस प्रकार तहसील डुमरियागंज में ऑक्सीजन युक्त 50 बेड का अस्पताल कल से प्रारंभ हो जाएगा।
