किल कोरोना सर्वे के तहत संदिग्घ मरीज़ों की जा रही है कोरोना जांच | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

किल कोरोना सर्वे के तहत संदिग्घ मरीज़ों की जा रही है कोरोना जांच | New India Times

कोरोना मरीजों की पहचान और स्क्रीनिंग के लिए ग्रामवार किए गये किल कोरोना सर्वे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के द्वारा ग्रामवार चिन्हित मरीजों की कोरोना की जांच की जा रही है। फीवर क्लिनिक प्रभारी डॉ शालिनी जैन ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग ग्रामवार मरीजों की जांच की जा रही है और पॉजिटिव मरीजों को होम आईसोलशन या देवरी स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की कोरोना की जांच की जा रही है।
डॉ शालिनी जैन ने बताया कि देवरी में कोरोना संकमण की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है इसके अलावा कोविड केअर सेंटर देवरी में ऑक्सीजन, बेड और अन्य सुविधायें शासन द्वारा पर्याप्त मुहैया कराई जा रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.