जिलेटिन-डेटोनेटर विस्फोट मामले में विशेष अभियान की मांग, मृतकों- घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

जिलेटिन-डेटोनेटर विस्फोट मामले में विशेष अभियान की मांग, मृतकों- घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग | New India Times

ढाणकी रोड स्थित किसान वेल्डिंग वर्क्स में 27 सितंबर को ट्रैक्टर की वेल्डिंग के दौरान जिलेटिन की छड़ों और डेटोनेटर में हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत तथा आठ लोगों के घायल होने की घटना के बाद जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग तेज हो गई है।
मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस (एमपीजे) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विस्फोटक सामग्री ले जाने वाले वाहनों की विशेष जांच कराने की मांग की। संगठनों ने कहा कि ऐसे वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, लाइसेंस, पंजीयन, चालक व संबंधित कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा विस्फोटक सामग्री के परिवहन से जुड़े नियमों की कड़ाई से जांच की जानी चाहिए। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 

जिलेटिन-डेटोनेटर विस्फोट मामले में विशेष अभियान की मांग, मृतकों- घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग | New India Times

ज्ञापन में विस्फोट में मृतकों के परिजनों को प्रत्येक 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को प्रत्येक 2 लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। संगठनों ने कहा कि मृतक अपने परिवारों के आर्थिक आधार थे और उनके निधन से परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके बावजूद अब तक सरकारी आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर उन्होंने चिंता जताई।
इसके अलावा यवतमाल जिले में अवैध रूप से रखे जा रहे विस्फोटक पदार्थों के भंडारण की एसआईटी के माध्यम से जांच कराने तथा जिलाधिकारी के स्तर पर विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों और विस्फोटक सामग्री की जांच करने की मांग भी की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान देवानंद मोरे, एडवोकेट अंसार, उत्तम बरबडे, सिराजुल हक, बालाजी वानखेडे, रेखा गायकवाड़, समरीन बाजी, हाफिज मुसेब, अंसार हुसैनी, प्रा. गजानन दामोदर, मोहसिन राज, डॉ. फारूक अबरार, अ. जहीर मंसूरी, तौफिक राज, तसलीम अहमद, सरफराज अली, मुजाहिद खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.