कोविड केयर सेंटर बड़कुही में भर्ती 3 और कोविड मरीजों ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोविड केयर सेंटर बड़कुही में भर्ती 3 और कोविड मरीजों ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर | New India Times

कोरोना महामारी के इस दौर में हमारे चिकित्सक और उनका स्टाफ संक्रमित मरीजों के उपचार में पूरे समर्पण से लगा हुआ है और बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों और उनकी टीम की मेहनत रंग ला रही है, परिणामस्वरूप कई मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर को लौट रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार 7 मई को कोविड केयर सेंटर बडकुही में भर्ती 3 और कोविड मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है और वे स्वस्थ होकर खुशी-खुशी अपने घर को लौटे गये हैं। स्वस्थ्य होकर घर के लिये रवाना होते समय उन्होंने कोविड केयर सेंटर के डॉक्टर और उनकी पूरी टीम को उनके द्वारा दी गईं सेवाओं, परामर्श और मनोबल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनकी सराहना भी की।

कोविड केयर सेंटर बड़कुही में भर्ती 3 और कोविड मरीजों ने कोरोना को हराया, स्वस्थ होकर लौटे अपने घर | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.सी. चौरसिया ने बताया कि कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर विकासखंड परासिया के ग्राम खिरसाडोह रिछेड़ा की 55 वर्षीय महिला को 21 अप्रैल को, परासिया के वार्ड नंबर 15 की 38 वर्षीय महिला को 27 अप्रैल को और ग्राम इकलहरा के 75 वर्षीय पुरुष को 30 अप्रैल को कोविड केयर सेंटर (सी.सी.सी.) बड़कुही में भर्ती किया गया था। कोविड केयर सेंटर बड़कुही परासिया में कार्यरत स्टाफ द्वारा भर्ती होने के तुरंत बाद से मरीज का उपचार प्रारंभ कर दिया गया। समय पर दवाईयां, इंजेक्शन, पौष्टिक आहार आदि दिए गए। साथ ही मरीज का मनोबल बढ़ाने के लिये पर्याप्त समझाईश भी समय-समय पर दी गई। परिणाम स्वरूप उपचार के कुछ ही दिनों बाद कोविड-19 मरीज की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया और कोविड केयर सेंटर में सेवारत स्टॉफ के द्वारा किये गये बेहतर चिकित्सकीय उपचार से पूर्णतः स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घर के लिये रवाना होते वक्त उनके और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी के भाव थे और उन्होंने अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाओं से संतुष्ट होकर सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोविड केयर सेंटर के स्टाफ द्वारा उन्हें घर में होम आईसोलेशन के दौरान पालन करने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी और समझाईश भी दी। सीएमएचओ डॉ. चौरसिया ने बताया कि बड़कुही में 50 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर है, जिसमें 16 बिस्तरों पर सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। यहां डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कोविड मरीजों को बेहतर उपचार प्रदाय किया जा रहा है।

By nit