जिला पंचायत सीईओ ने देवरी कोविड सेन्टर एवं अन्य स्थानों का किया निरीक्षण | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जिला पंचायत सीईओ ने देवरी कोविड सेन्टर एवं अन्य स्थानों का किया निरीक्षण | New India Times

देवरी में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जिला पंचायत के सीईओ इच्छित गढपाले ने देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जिनमें अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं जिनमें ग्राम पंचायत गौरझामर, महाराजपुर एवं कासखेडा पहुंचकर वहां पर कोरोना के रोकथाम के लिये की जा रही व्यवस्थाएं देखी। जहां पर पंचायत सचिव, सहसचिव व स्थानीय प्रशासन के साथ पंचायत में सड़कों पर भ्रमण किया. जहां पर लापरवाह लोगों को देख लॉक डाउन में फालतू बाहर घूम रहे लोगों पर सख्ती बरतने के सचिव व पुलिस प्रशासन के लिये निर्देश दिये साथ ही पंचायतों में आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम कार्यकर्ता को किल कोरोना सर्वे के लिये स्वंय की सुरक्षा साधन के साथ सर्वे में तेजी लाने की बात कही वहीं पंचायत सचिवों को पंचायत औषधि केन्द्र खोलने को कहा जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोले रहने को कहा जहाँ पर सचिव, सह सचिव उपस्थित रहेंगे. वहां पर सर्दी, जुकाम, बुखार वाले मरीजों को दवा के किट देंगे.

जिला पंचायत सीईओ ने देवरी कोविड सेन्टर एवं अन्य स्थानों का किया निरीक्षण | New India Times

इसके बाद देवरी आकर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रावास में स्थित अस्थायी कोविड सेन्टर का निरीक्षण किया जिसमें ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों से चर्चा की. वहीं बीएमओ डाक्टर एस आर यादव से कहा कि सेन्टर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने दूंगा, जब भी कोई समस्या हो तो तुरंत अवगत करायें, सर्वसुविधा के साथ जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी. वहीं जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि गौरझामर, महाराजपुर, कासखेडा पंचायतों में सचिवों व सहसचिवों को सख्त निर्देश दिये हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने व पंचायतों को सेनेटाईज करने के निर्देश दिये हैं. वहीं कोविड सेंटर देवरी में भी निरीक्षण के दौरान जो समस्या डॉक्टर ने बताई उनका शीघ्र निराकरण किया जायेगा है व वहां सर्व सुविधा उपलब्ध होगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article