वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू एवं चेकिंग व्यवस्था का निरंतर लिया जा रहा है जायज़ा | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू एवं चेकिंग व्यवस्था का निरंतर लिया जा रहा है जायज़ा | New India Times

कोरोना के तेज़ी से बढ़ते संक्रमण एवं कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर लाकडाउन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें बेहद सावधानियां बरतने एवं सतर्कतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू एवं चेकिंग व्यवस्था का निरंतर लिया जा रहा है जायज़ा | New India Times

डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा आज नादरा बस स्टैंड चौराहा, अल्पना तिराहा, भारत टॉकीज एवं जहांगीराबाद क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग व्यवस्था का जायज़ा लिया। चेकिंग में लगे स्टॉफ से चर्चा की उपरांत आवाजाही करने वाले वाहन सवारों से पूछताछ की एवं आवागमन का कारण पूछा व corona कर्फ्यू का पालन करने, बेवजह बाहर न घूमने एवं मास्क अनिवार्य रूप से पहनने हेतु समझाइश दी गई।

Corona संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में अलाउंसमेंट कर आमजन को corona कर्फ्यू का पालन करने एवं बेवजह बाहर बिल्कुल न निकलने की सलाह दी रही है। थाना प्रभारी हनुमानगंज द्वारा STF बल के साथ आज शाम काजीकेम्प, सिंधी कॉलोनी चौराहा आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article