राजस्थान में पिछले 24 घंटों में हुई 154 कोरोना मरीजों की मौत, आक्सीजन व जीवन रक्षक दवाइयों की कमी की जा रही है महसूस | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में हुई 154 कोरोना मरीजों की मौत, आक्सीजन व जीवन रक्षक दवाइयों की कमी की जा रही है महसूस | New India Times

बीते पीछले 24 घंटे में कोराना से प्रदेश मे 154 मौतें व 16974 नए पॉजिटिव केस सामने आने व मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा जनता से सावधानी बरतने की अपील करने के साथ साथ यह कहना की हालात खराब हो सकते हैं।
हालांकि पिछले दिनों की तुलना में प्रदेश मे अचानक बडे आंकड़ों के मुकाबले आज मौत-पॉजिटिस केस कम आये हैं जिनमें सर्वाधिक 40 मौतें अकेले जयपुर जिले में होना सामने आया है। इसके अलावा अजमेर में 6, अलवर में 5, बांसवाड़ा में 3 मौत, बाडमेर में 3, भरतपुर में 3, भीलवाड़ा में 8, बीकानेर में 8 मौत, चित्तौडगढ़ में एक, दौसा में एक, डूंगरपुर में एक, श्रीगंगानगर में 3 मौत, हनुमानगढ़ में 2, झालावाड़ में 2, जोधपुर में 28, कोटा में 4, नागौर में एक मौत, पाली में एक, राजसमंद में 2, सवाईमाधोपुर में एक, सीकर में 9, सिरोही में एक मौत, टोंक में एक, उदयपुर में 20 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इसके अलावा पोजेटिव केस अजमेर 510, अलवर 949, बांसवाड़ा 121, बारां 784, बाड़मेर 289, भरतपुर 148, भीलवाड़ा 505, बीकानेर 410, बूंदी 148 पॉजिटिव, चित्तौडगढ़ 736, चूरू 332,दौसा 353, धौलपुर 267, डूंगरपुर 294, श्रीगंगानगर 180 पॉजिटिव, हनुमानगढ़ 179, जयपुर 3110, जैसलमेर 294, जालोर 166, झालावाड़ 516, झुंझुनूं 284 पॉजिटिव, जोधपुर 1867, करौली 191, कोटा 618, नागौर 189, पाली 814, प्रतापगढ़ 267 पॉजिटिव, राजसमंद 410, सवाई माधोपुर 294, सीकर 528, सिरोही 210, टोंक 189, उदयपुर 822 पॉजिटिव, राजस्थान में अब तक कुल पॉजिटिव 668221 केस.
कुल मिलाकर यह है कि उक्त आंकड़ों के अलावा कुछ केसेज ऐसे भी हैं जिनकी जांच न होने व निजी तौर इलाज कराते मौत होना भी देखा जाता रहा है।

By nit