मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूसरी कोराना लहर को बताया खतरनाक, सभी से सावधानी बरतने की अपील की | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूसरी कोराना लहर को बताया खतरनाक, सभी से सावधानी बरतने की अपील की | New India Times

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब कोरोना की पहली वेव आई थी, तब आक्सीजन बेड, ICU और वेंटिलेटर खाली पडे़ रहे थे, लेकिन यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है, जिसमें अधिकांश लोगों को ऑक्सीजन, ICU और वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ रही है। राष्ट्रीय एवं विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ कह रहे हैं कि सरकारें कितनी ही सुविधाएं बढ़ा लें, कोरोना की रफ्तार चार गुना है। मरीजों के लिए ऑक्सीजन एवं दवाईयों की कमी बनी रहेगी। गहलोत ने कहा कि हम संक्रमितों की चैन तोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक कर एवं आमजन के कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करने से ही सम्भव होगा जिससे अविलम्ब संख्या में ब्रेक लगेगा अन्यथा स्थिति और भयावह बन सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.