सभी विधायक कोष से 25 लाख रुपये लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने की मुख्यमंत्री से की गई मांग | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

सभी विधायक कोष से 25 लाख रुपये लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने की मुख्यमंत्री से की गई मांग | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश के लोगों को निजात दिलाने को लेकर भागलपुर के विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिहार के सभी विधायकों को अपने स्तर से 25 (पच्चीस) लाख रुपये ऑक्सीजन सिलेन्डर उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया है। उक्त सिलेन्डरों की कीमत का भुगतान सभी विधायक अपने निजी कोष से करेंगे। कांग्रेस विधायक ने भागलपुर जिला एवं विधानसभा अन्तर्गत इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन गैस सिलेन्डर की कीमतों का भुगतान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से संबंधित एजेन्सी का बैंक खाता संख्या भेजने एवं इस सन्दर्भ में उचित मार्गदर्शन हेतु भी अनुरोध किया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने पत्र में लिखा है कि बिहार के सभी जिलों में ऑक्सीजन गैस सिलेन्डर की भारी किल्लत है। जिसके कारण कोरोना मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानीयों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में विधायकों द्वारा अपने निजी कोष से मदद कर लोगों की जाने बचानी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.