प्रशासन के आदेश का ग्राम वासियों ने किया उल्लंघन, लॉक डाउन में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे शादी में | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रशासन के आदेश का ग्राम वासियों ने किया उल्लंघन, लॉक डाउन में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे शादी में | New India Times

तामिया माहुलझिर थाना अंतर्गत ग्राम खारा अनहोनी में हुई शादी में दूर नजदीक से आए लगभग 500 लोग शामिल हुए जहाँ जमकर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया गया. कोविड-19 जैसी बीमारी से आज पूरा मध्यप्रदेश जूझ रहा है इसके बावजूद माहुलझीर थाना अंतर्गत शादी में 500 से अधिक मेहमान शामिल भी हुए वह भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए साथ ही लॉक डाउन का उल्लंघन भी हुआ. प्रशासनिक आदेश के बाद भी 500 से अधिक लोग एकत्रित हुए जबकि प्रशासन द्वारा लगातार कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है परंतु यहां इसके विपरीत देखने को मिला. क्या कार्यवाही करेगा प्रशासन कोविड-19 के दौर में यह तो जल्द ही पता चल जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article