मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निमाड़ के कद्दावर भाजपा नेता एवं दिवंगत सांसद के नाम पर स्थापित स्व. श्री नंदकुमारसिंह चौहान सेवा प्रकल्प संस्था द्वारा रविवार को बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंहको कोविड-19 संकट के समय प्रशासन को सहयोग प्रदान करने विषयक पत्र सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि जिले में 1 मई से युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस दौरान संस्था की ओर से युवाओं को ग्लूकोज का वितरण किया जाएगा। इस दौरान दिवंगत सांसद के पुत्र, भाजपा नेता एवं यूथ आईकॉन हर्षवर्धन सिंह चौहान, सुजय सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीम सेन लधवे, पूर्व विधायक मंजू दादू, योगेश्वर पाटील, प्रवीण शहाणे आदि मौजूद थे।
इस दौरान हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि वैश्विक महामारी में जिला प्रशासन उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है। इस विकट परिस्थिति में स्व. श्री नंदकुमारसिंहजी चौहान सेवा प्रकल्प आवश्यकता अनुसार जनमानस को सहयोग प्रदान करना चाहता है। एक मई से आयोजित होने वाले टीकाकरण अभियान में हमारी संस्था की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। प्रत्येक युवा, बुजुर्ग को वैक्सीनेशन सेंटर पर ग्लूकोज उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
