अगराल बालिका छात्रावास में 100 बेड की तत्काल व्यवस्था करें: कलेक्टर | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अगराल बालिका छात्रावास में 100 बेड की तत्काल व्यवस्था करें: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा शाम को 6 बजे मेघनगर जनपद पंचायत के ग्राम अगराल में बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां पर तत्काल 100 बेड कोविड केयर हेतु व्यवस्था समस्त सुविधाओं सहित साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कोविड केयर के लिए जो मरीज यहां पर भर्ती होंगे उन्हें सभी सुविधा एक ही जगह उपलब्ध हो। यहां इन्हें इलाज के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो. यहां पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल एन गर्ग, तहसीलदार श्री हर्षल बेहरानी, सहायक आयुक्त श्री प्रशांत आर्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर श्री वीरेंद्र सिंह रावत, प्राचार्य श्री एन एस नायक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.