शासन के आदेश से ऑफलाइन राशन वितरण का काम हुआ शुरू | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासन के आदेश से ऑफलाइन राशन वितरण का काम हुआ शुरू | New India Times

कॉलरी कंजूमर सोसाइटी दमुआ द्वारा नंदन में शासन के निर्देशानुसार ऑफलाइन मुफ्त दो माह का राशन वितरण किया गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के भरर्दी एवं पुरेना में आज कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए राशन वितरण किया गया. दमुआ से लगा हुआ ग्राम भाकरा एवं दमुआ की दोनों सोसाइटी में राशन का वितरण नहीं किया गया.
पिछले दिनों सोसायटी संचालक एवं सेल्समेन ने पीओएस मशीन से वितरण करने में कोविड-19 के कारण असमर्थता जताई थी क्योंकि वे भी कोरोना वारियर्स की तरह ही खतरे के साये में राशन वितरण का काम करते हैं. कुछ सेल्समैन इससे प्रभावित भी हो रहे, शासन का इनके परिवार का ध्यान रखते हुए इन्हें भी कोरोना यौध्दा का लाभ देना चाहिए, जिसके परिपेक्ष में शासन ने 20 अप्रैल को सभी सहकारी समिति को ऑफलाइन राशन वितरण करने का आदेश जारी कर दिया, उसके उपरांत भी कुछ सोसाइटी ने 23 अप्रैल तक राशन वितरण का काम शुरू नहीं किया है, जबकि लॉक डाउन के चलते लोगों के पास राशन का अभाव है. राशन वितरण सभी जगह शीघ्र हो इसके लिए आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.