शाहनवाज़ खान, विदिशा/भोपाल (मप्र), NIT:

विदिशा जिला जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का गृह जिला एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभु सिंह चौधरी का प्रभार जिला होने के बाबजूद जिले में ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से सैकड़ों कोरोना मरीजों ने अपनी जान गवाई जो जिले के लिए बेहद दुःखद एवं निंदनीय है।
ऐसी कोरोना महामारी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई उचित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं संबंधित कदम नहीं और न ही क्षेत्रीय शासकीय हॉस्पिटलों की दुरुस्ती के लिए कोई कारगर योजना ऐसे में जनता जाये तो जाये कहां?
मेरा आप सभी से अनुरोध है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक लिखें, सूचित करें, नींद से जगायें और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास काराये.
वर्तमान दौर में आत्मनिर्भर बने एवं स्वयं की सुरक्षा स्वयं करें, घरों में रहे, मास्क का उपयोग करें। सरकार के भरोसे न रहें, सरकार असफ़ल हो गयी है।
