मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के नवेगांव क्षेत्र में एक तरफ लॉक डाउन कोरोना काल से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जनता को लॉक डाउन का नाम देकर 120 का तेल 150 रूपये तक दिया जा रहा है, वहीं हर चीज पर लुटा जा रहा है.
1 लीटर के नाम पर दिया जा रहा है 900 ml तेल
इन काले कारनामे यहीं नहीं रुके, 1 लीटर तेल के नाम पर 900 ml मात्र दिया जा रहा है जिससे गरीब लोगों को कोरोना काल में जीना हराम हो ही गया है किंतु इस महंगाई की मार आम गरीब को जीते जी मार रही है.
क्या प्रशासन इनके ऊपर कार्यवाही नहीं कर सकती
ग्रामीण क्षेत्र में जनता को इतना लूटा जा रहा है उसके बाद भी शासन इन लुटेरों पर कार्यवाही क्यों नहीं करती? इसी तरह से चलता रहा तो प्रशासन पर जनता का विश्वास टूटने लगेगा. अतः इस काले कारनामों में प्रशासन अंकुश लगाएं और रेट दर सूची लगवाया जाएं जिससे आम जनता को उचित दाम में सामग्री लेने का हक बने.
