मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संकर्मण के कारण कोरोना कर्फ्यू की समय अवधि जिला प्रशासन द्वारा बढ़ा दी गई है। अब छिंदवाडा जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में कोरोना कर्फ्यू की समय अवधि 26 अप्रेल तक कर दी गई है। जहां कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोगों की सुरक्षा की दृष्टी से एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दी गई है तो वहीं दूसरी ओर गरीब मज़दूर एवं मध्यमवर्ग अब अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर आर्थीक एवं मांसिक रूप से भारी परेशानी झेल रहा है। एक तरफ कुआँ तो दूसरी तरफ खाई वाली काहवत गरीबों पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। कोरोना कर्फ्यू के 2 दौर खत्म होने को आए और तीसरे की घोषणा भी हो चुकी है उसके बाउजूद लोगों को सरकार की ओर से अब तक कोई खाद्द सामग्री का वितरण नहीं हुआ और ना ही कोई आर्थिक सायता राशि दी गई। ऐसे में गरीब एवं मध्यम वर्गिय लोग कोरोना वायरस बचने के कारण
आर्थिक तंगी एवं खाद्य सामग्री की मुहय्या न होने के कारण वैसे ही अधमरा हो जाएगा.
कोरोना कर्फ्यू के दौरान कुछ आवश्यक वस्तुओं के लिए आंशिक छूट दी गई है। फल, सब्जी, दूध, अखबार, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री अपने तय समय अवधि के भीतर लोगों को घर पहुंच सेवा दे रहे हैं। जिला प्रशासन का यह भी आदेश है की खाद्य सामग्री की भी घर पहुंच सेवा दी जाएगी किन्तु इतना लम्बा समय बीत जाने के बावूजूद भी स्थानीय स्थर पर खाद्य सामग्री की घर पहुंच सेवा की कोई रुप रेखा नहीं बनाई गई, ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ साथ ग्रामीण अंचल के लोगों को भी खाद्य सामग्री के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
